हरदोई: धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पिहानी/हरदोई। जिले के पिहानी विकासखंड के ग्राम पंचायत सरौरा रजुआपुर में एक शख्स पर हिंदूओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लगा है‌। इस मामले में पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स लोगों को बीमारी से ठीक करने के लिए, पैसा देने के लिए, नौकरी लगवाने जैसे प्रलोभन दे रहा था। ग्राम सरौरा निवासी अंकित सिंह चौहान पुत्र राजकुमार सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आशीष कुमार बरगावा कोतवाली देहात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: गांव के बाहर खेत में अधेड़ का मिला शव, बेटा ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार