वाराणसी: माता श्रृंगार गौरी का महिलाओं ने किया दर्शन-पूजन, मुस्तैद रही पुलिस
वाराणसी, अमृत विचार। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन आज मां श्रृंगार गौरी का विधिवत पूजन महिलाओं ने किया। इन महिलाओं में श्रृंगार गौरी केस की वादिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। आज श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में स्थिति ज्ञानवापी के पीछे माता के विग्रहों की पूजा और केस के जीत की कामना महिलाओं ने की। मां के विग्रहों की पूजा कर महिलाओं ने जय माता की और हर-हर महादेव का उद्घोष भी किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स परिसर में तैनात थी।
दर्शन करने के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आज श्रृंगार गौरी के पास लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। इसके बाद आज हम लोगों ने 20 मिनट तक मां के विधिवत दर्शन-पूजन किए।
ये भी पढ़ें -आगरा: सड़क जाम कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का किया विरोध
