आगरा: सड़क जाम कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद किये जाने का विरोध कर रहे थे। हाईवे जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना न्यू आगरा ले जाया गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए रोड को जाम कर दिया। जानकारी पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और 24 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को थाना न्यू आगरा लेकर आई और यहां सभी को नजरबंद कर दिया है। 

ये भी पढ़ें -बलरामपुर: पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार