मेरठ: राम गोपाल यादव के बयान पर भड़के प्रधान, नारेबाजी कर फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। सपा नेता व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के प्रधानों पर टिप्पणी करने से प्रधानों में रोष है। प्रधानों ने शनिवार को बैठक कर सपा नेता के बयानों की निंदा की और नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मौजूद प्रधानों को संबोधित करते हुए गुरविंदर सिंह ने कहा कि रामगोपाल यादव ने प्रधानों का अपमान किया है। वह प्रधानों को चोर बता रहे है। जबकि, गांवों के विकास कार्यो से लेकर गांव की समस्या निपटाने में प्रधान अपना पूर्ण सहयोग कर रहे है।

प्रधान दिन रात जनता की सेवा कर रहे है। परंतु, राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव उनका अपमान कर रहे है। प्रधानों ने रामगोपाल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। कहा कि यदि उन पर कार्रवाई नहीं हुई औ

यह भी पढ़ें- मेरठ: भाई-बहन की हत्या कर गंगनहर में फेंका, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव, छह गिरफ्तार

संबंधित समाचार