बाजपुर: बेटी के साथ छेड़खानी व मारपीट का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाते हुए कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगरपालिका सीमा से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति अपने भतीजे के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंचा और पुलिस अधिकारी को तहरीर देकर बताया कि 23 मार्च को उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच परिजनों की गैर मौजूदगी में गांव का एक युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया और बेटी के कपड़े फाडकर जोर-जबरदस्ती करने लगा।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास लोग के पहुंचने पर बेटी की जान बच पाई। पीड़ित ने आरोपी पर डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

संबंधित समाचार