मुरादाबाद : बोलेंगे तो जेल जाएंगे... कांग्रेसियों ने गांधी मूर्ति के सामने काली पट्टी बांध कर दिया मौन धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कम्पनी बाग गांधी  मूर्ति के सामने अपराह्न 2 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा और संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर मौन धरना देकर प्रदर्शन किया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने मौन धारण कर स्लोगन के माध्यम से कहा कि हम गांधी हैं, हमारे हौंसले फौलादी है। लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। बोलेंगे तो जेल जाएंगे। कांग्रेस जनों ने स्लोगन के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी संघर्ष करो हम आपके साथ है। शाम 4 बजे मौन व्रत धरने का समापन किया गया।

 धरने में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष , असद मौलाई सेवादल जिलाध्यक्ष, अनुराग शर्मा, मौहम्मद शमी, शिवराज सिंह गुर्जर, सलीम अख्तर, मोहम्मद जमाल, अनमोल गुप्ता, मौ शदान, फात्मा सैफी, श्याम बाबू बाल्मीकि, दानिश कुरैशी, निर्मल अरोडा, एडवोकेट मोहम्मद  फ़हीम, अमित पांडेय, अनवार सैफी, अफसर खान, अफ़सर अंसारी, शमीम खान, अंशुल शर्मा, शमशेर खान, विजय मिश्रा, जकरिया कुरैशी, गुड्डे भाई,रईस अंसारी, नूर आलम,शानू अंसारी, अनिल गुर्जर,मोहम्मद रफी, जमील अहमद,तालिब, एडवोकेट मुख्तार सैफी,नईम अब्बासी, नाजिम परवेज़,अंकुश भटनागर, अब्दुल रउफ, कबीर अहमद, एडवोकेट विवेक अग्रवाल आदि ने भाग लिया ।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : योगी सरकार के 6 साल पूरे, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने गिनाए विकास कार्य और उपलब्धियां

संबंधित समाचार