हरदोई: पत्र लेखन में जिले की बालिका ने पाया प्रदेश में दूसरा स्थान
हरदोई, अमृत विचार। संचार मंत्रालय द्वारा देश के सभी प्रान्तों में भारत सरकार के 'भारत विजन 2047 पर आधारित ढाई आखर पत्र लेखन ' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज की शाखा के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। संचार मंत्रालय द्वारा घोषित परिणाम में विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा रिमझिम को उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
शनिवार को डाक अधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में निर्धारित नगद धनराशि दस हजार रुपया छात्रा रिमझिम को प्रदान किये। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा को तमाम लोगों ने बधाइयां देकर उसका मनोबल बढ़ाया।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: सीबीआई ने दर्ज किया सीमैप के लैब असिस्टेंट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा
