हल्द्वानी: तेज रफ्तार कार ने मारी 10 वर्षीय बच्चे को टक्कर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी के पास एक घटना में तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुनाल हरिपुर नायक निवासी है और मुखानी ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। कुनाल के दादा रमेश सिंह बसेड़ा ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अभी कुनाल का इलाज गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा है। कुनाल के दादा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखनी एसओ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है। 

 

संबंधित समाचार