पिता बना हैवान... अपनी 15 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी 15 महीने की बेटी को दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद पुरुष ने गुस्से में बची को दीवार पर दे मारा था। 

नवलगढ़ सर्किल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि गिरधरपुरा निवासी आरोपी कैलाश मेघवाल (30) ने रविवार को अपनी पत्नी कविता के साथ झगड़े के बाद गुस्से में अपनी बेटी को दीवार पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली फिटिंग का काम करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जायेगा। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, OBC के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा: CM गहलोत 

संबंधित समाचार