लखनऊ: पार्टनरशिप का झांसा देकर बिल्डर से हड़पे 50 लाख, प्राथमिकी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कानपुर के बिल्डर असद उल्लाह से जमीन का अनुबंध कर साझे में अपार्टमेंट बनाने का झांसा देकर तीन जालसाजों ने 50 लाख रुपये हड़प लिए। ठगे जाने पर बिल्डर ने रुपयों का तकादा किया, तो खुद को माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताकर जालसाजों ने धमकाया। इसके बाद पीड़ित ने चौक कोतवाली में तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी के मुताबिक बिल्डर असद उल्लाह ने बताया कि वर्ष 2020 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात विक्टोरिया स्ट्रीट निवासी सैयद मेहंदी अब्बास जैदी, सैयद मोहम्मद बाकर अब्बास और आबिद अब्बास से मुलाकात हुई थी। तीनों ने नासिक लेन विक्टोरिया स्ट्रीट पर अपनी जमीन पर बिल्डर अनुबंध कर अपार्टमेंट बनाने की बात कही। मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद उपनिबंधक कार्यालय में गवाहों के समक्ष अनुबंध हुआ।

पीड़ित ने बताया अपार्टमेंट बनवाने के लिए 50 लाख रुपये तीनों को दिए और 30 लाख रुपये संपत्ति से संबंधित अन्य कार्यों में खर्च किए। रुपये देने के बाद भी जालसाजों ने निर्माणकार्य शुरू नहीं किया और टाल मटोल करते रहें। रुपयों की मांग की तो जालसाजों ने खुद को माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नहीं मिली एंबुलेंस तो रिक्शा ट्राली से घायल पति को लेकर अस्पताल पहुंची पत्नी, मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता