मशहूर गायिका Bombay Jayashri Ramnath की सेहत में सुधार, Tweet कर दिया हेल्थ अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत की जानी-मानी गायिका एवं संगीतकार बॉम्बे जयश्री रामनाथ की सेहत में सुधार हो रहा है। उनकी प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। जयश्री रामनाथ की पिछले सप्ताह ब्रिटेन की यात्रा के दौरान तबीयत काफी बिगड़ गयी थी।

 गायिका के आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा किए बयान में उनकी प्रवक्ता ने कहा कि चिकित्सीय उपचार ‘‘काफी प्रभावी’’ रहा। उन्होंने ब्रिटेन की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) का उसके सहयोग के लिए आभार भी जताया। बयान में कहा गया है, ‘‘जयश्री रामनाथ की सेहत में सुधार हो रहा है। एनएचएस कर्मियों ने असाधारण काम किया है। भारत सरकार हर कदम में हमारे साथ रही है। 

हम सभी का उनके प्यार, सहयोग और दुआओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं।’’ पद्म श्री से सम्मानित जयश्री रामनाथ को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में गीत गाने के लिए पहचाना जाता है। 

उनके कई लोकप्रिय गीतों में 2006 में आयी तमिल फिल्म ‘वेट्टईयाडु विलाईयाडु’ का ‘‘पार्थ मुधल’’, 2008 में आयी ‘‘धाम धूम’’ का ‘यारो मनथिल’, ‘रहना है तेरे दिल में’ का ‘‘जरा जरा बहकता है’’ और आंग ली की फिल्म ‘‘लाइफ ऑफ पाई’’ का ‘‘पाइज लल्लबी’’ शामिल है।

ये भी पढ़ें:- Akanksha Dubey Suicide: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म