बरेली: टेंपो-ईको की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल, मीरजापुर गांव के पास हुआ हादसा
बरेली, अमृत विचार। कैंट के मीरजापुर गांव के पास टैंपो और ईकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें क्यारा सीएचसी सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बगैर रेफर लेटर बनाए मरीजों को जिला अस्पताल में भेज दिया। जानकारी के अनुसार वहां आने के बाद घायलों को दोबारा रेफर लेटर न होने के कारण क्यारा सीएचसी सेंटर ले जाना पड़ा। घायलों को उपचार मिलने के बदले उन्हें क्यारा तक की दौड़ करनी पड़ी।
आज दोपहर को क्यारा से कुछ दूर मीरजापुर गांव के पास टेंपों और ईको की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे टैंपो में सवार अजय उसकी पत्नी अनीता, वेदपाल व टेंपो में सवार वीरेश व उसकी पत्नी कंचन समेत आधा दर्जन से ज्यादा सवारिया घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल पाचों मरीजों को उपचार के लिए सीएचसी सेंटर क्यारा भेजा गया।
वहां मौजूद डॉक्टर ने मरीजों का उपचार करने के बदले उन्हे सीधे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब घायल जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका रेफर लेटर न होने से उन्हें दोबारा क्यारा सीएचसी सेंटर जाना पड़ा। घायल इलाज के लिए क्यारा से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से क्यारा तक की दौड़ लगाते नजर आए। सीएचसी सेंटर के डॉक्टर की गलती की सजा हादसे में घायलों को मिली।
ये भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
