मुरादाबाद : सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार देर रात व सोमवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र में हुए दोनों हादसे

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में सात घंटे के भीतर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए। घायलों का उपचार महानगर के दो निजी अस्पतालों में चल रहा है। दोनों मृतक व घायल बरेली व श्रावस्ती के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक कटघर राजेश सिंह सोलंकी के मुताबिक श्रावस्ती में गिलौला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ताजपुर का रहने वाला विक्रम मौर्य पुत्र रामनरेश मौर्य व ग्राम पंडितपुरा का रहने वाला धर्मेंद्र शुक्ला पंजाब के लुधियाना में एक कपड़ा मिल में नौकरी करते थे। एक माह बाद विक्रम मौर्य की शादी होने वाली थी। दोनों युवक लुधियाना से बाइक पर सवार होकर श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए। रविवार रात करीब 12 बजे बाइक सवार दोनों युवक मुरादाबाद बाईपास पर रामगंगा पुल के समीप पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

 हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। कांशीराम नगर चौकी प्रभारी ओम शुक्ल घायलों को लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने तत्काल दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब सीओ कटघर शैलजा मिश्रा व कांशीराम नगर चौकी प्रभारी दोनों घायलों को साथ लेकर टीएमयू पहुंचे। वहां उपचार के दौरान विक्रम मौर्य ने दम तोड़ दिया। जबकि धर्मेंद्र शुक्ल का उपचार जारी है। सोमवार को कटघर पुलिस ने विक्रम के शव का पोस्टमार्टम कराया। विक्रम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर दिल्ली से बरेली जा रही एक कार सोमवार की सुबह करीब सात बजे गागन नदी के पुल पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। जबकि चालक तस्लीम पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी ग्राम मुड़िया जागीर थाना देवरिया जनपद बरेली की मौत हो गई। पंडित नंगला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से बरेली के रहने वाले बशीरुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन व साबिर जहां पत्नी बशीरुद्दीन निवासी ग्राम खमरिया गोपाली थाना दोरनिया जिला बरेली, रईस अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन व जरीफा पत्नी रईस अहमद निवासी ग्राम जादवपुर थाना भोजीपुरा बरेली के अलावा शरीफ अहमद पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम कमालपुर थाना रनिया जिला बरेली कार में सवार थे। 

वह अपने एक परिजन को दिल्ली छोड़ कर वापस बरेली लौट रहे थे। कार तस्लीम चला रहा था। आशंका जताई जा रही है कि चालक के झपकी लेने के कारण हादसा हुआ। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। अन्य छह घायलों का उपचार दिल्ली रोड स्थित साईं अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद दिल्ली-बरेली हाईवे पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। कुछ ही देर में पुलिस ने हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटा दिया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : लापरवाही से युवक हाइड्रोफोबिया का शिकार, अब 72 घंटे का मेहमान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात