अयोध्या: आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत संजोने को निकाली विरासत यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। योगीराज भरत जी की पावन तपोस्थली भरतकुंड पर मंगलवार को हेरीटेज वाक का आयोजन हुआ। उप निदेशक पर्यटन आरपी यादव ने भरतकुंड तीर्थ क्षेत्र विरासत यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा भरतकुंड तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 27 स्थानों तथा परिक्रमा मार्ग से होकर गुजरी। भरतकुंड नंदीग्राम पर भगवान श्रीराम के साथ उनके अनुज महात्मा भरत के भी जन्म उत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम "भरत के राम" कांक्लेव के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने कहा भरतकुंड तीर्थ क्षेत्र के आसपास जितने भी स्थान चिह्नित किये गए है उनके विकास के लिए पर्यटन विभाग और सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भरतकुंड पर प्रतिवर्ष होने वाली पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भी मूलभूत सुविधाएं रैन बसेरा, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी होगी।

इस मौके पर भरतकुंड महोत्सव न्यास अध्यक्ष डॉक्टर अंजनी कुमार पांडेय, संस्थापक एवं सचिव अम्बरीष चंद्र पांडेय, महासचिव सतीश पांडेय, अनुजेंद्र तिवारी, साहबदीन गौड़, दुर्गेश पांडे दुर्लभ, सुनील पांडेय, महंत अरविंद तिवारी, सूर्यकान्त पाण्डेय, दिवाकर शर्मा, पवन दूबे प्रज्ञान, गोविंद द्विवेदी, आदित्य पाल तथा  मांडवी मंच की रीता तिवारी, अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, व्यवस्थापक काजल पाठक आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: दोबारा साबरमती जेल शिफ्ट होगा अतीक, नैनी जेल से कुछ देर में प्रिजन वैन होगी रवाना

संबंधित समाचार