अयोध्या: मालिनी अवस्थी और अनूप जलोटा के भजनों पर झूमेगी रामनगरी

रामकथा पार्क में 30 व 31 मार्च को रामायण कॉन्क्लेव और श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन 

अयोध्या: मालिनी अवस्थी और अनूप जलोटा के भजनों पर झूमेगी रामनगरी

अमृत विचार, अयोध्या। जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव और श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन 30 व 31 मार्च शाम 6 बजे से नयाघाट स्थित रामकथा पार्क में होगा। इस बार सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाने के लिए नामी-गिरामी कलाकार अयोध्या पहुंच रहे हैं। लोक गायिका मालिनी अवस्थी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। कार्यक्रम में आम जनमानस और श्रद्वालुओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 30 मार्च को शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या में गायन, वादन और स्थानीय कलाकारों द्वारा ‘राम रमैया’ , कथक, नृत्य नाटिका सुरभि शुक्ला लखनऊ, श्रीरामाविर्भाव नृत्य नाटिका गेआक्स ग्रुप इंडोनेशिया, जटायु मोक्ष नृत्य नाटिका अप्सरा ग्रुप सिंगापुर, रामलीला महंत मनीष दास द्वारा किया जायेगा। 31 मार्च को हरिप्रिया संस्कृत नाटक केंद्रीय संस्कृत विवि भोपाल, श्रीराम महिमा नृत्य नाटिका गेआक्स ग्रुप इंडोनेशिया, श्रीराम राज्याभिषेक नृत्य नाटिका अप्सरा ग्रुप सिंगापुर, रामलीला मानवेन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर और भजन पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:-  लखनऊ: CM भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला, कहा- खिलाफ बोलने पर मुंह बंद कर देती है मोदी सरकार