लखनऊ में आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, विक्रमादित्य मार्ग पर आरओबी निर्माण के चलते डायवर्जन लागू
लेवल क्रॉसिंग संख्या 213 स्पेशल पर शुरू होगा रोड ओवर ब्रिज का काम, निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक मार्गों से चलेगा यातायात
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल विक्रमादित्य मार्ग, लेवल क्रॉसिंग संख्या 213 स्पेशल पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराएगा। जिसके कारण 1 सितंबर से कार्य पूरा होने तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि डायवर्जन के दौरान यातायात वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
- पिपराघाट की ओर से गौतमपल्ली की ओर जाने वाला यातायात दिलकुशा तिराहे से बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबागी चौराहा एवं बंदरियाबाग चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा
- अर्जुनगंज मार्ग से गौतमपल्ली की ओर जाने वाला यातायात दिलकुशा तिराहा होते हुए गौतमपल्ली की ओर न जाकर बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबत्ती चौराहा एवं बंदरियाबाग चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
- बंदरियाबाग चौराहा से दिलकुशा तिराहे की ओर जाने वाला यातायात बैंडीखेड़ा चौराहा से बाएं मुड़कर
कटाईपुल तिराहा, दिलकुशा चौराहा से पिपराघाट अथवा अर्जुनगंज बाजार होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
यह भी पढ़ेंः बीजेपी पार्षद ने पार्क पर कब्जा कर खोल दिया कार्यालय! हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश
