रामपुर : निपटा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, अब रिजल्ट का इंतजार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में मंगलवार को जांची गईं 7208 कापियां,  18 मार्च को दो केंद्रों पर शुरू हुआ था यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

रामपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 मार्च को निपट गया, अब रिजल्ट का इंतजार है। मंगलवार को राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में 7208 कापियों के मूल्यांकन के बाद कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि, राजकीय रजा इंटर कालेज में सोमवार को इंटरमीडिएट कार्य पूर्ण हो गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दावा किया कि 10 दिन के भीतर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया गया है। अब छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है। 

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय सीमा में पूरा हो गया। राजकीय रजा इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निपट सोमवार को निपट चुका है। जबकि, मंगलवार को राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में भी हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया। राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में मंगलवार को 7208 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।

18 मार्च से दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा था उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 मार्च को निपट गया है। अधिकांश परीक्षक मूल्यांकन से गैर हाजिर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 10 दिन का समय दिया था और तय समय सीमा में मूलयांकन कार्य पूर्ण करा लिया गया है। उन्होंने दावा कि पहला मौका है जब बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई तिथि पर उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य पूर्ण कार्य करा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च से राजकीय रजा इंटर कालेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया गया था। उन्होंने बताया कि राजकीय रजा इंटर कालेज में 57259 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया। जबकि, राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में 141,081 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया है। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट आने का इंतजार है। 

यह पहला मौका है जब यूपी बोर्ड की  उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 दिन के भीतर पूरा हो गया है। मंगलवार को राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर मात्र 7208 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया।  शांति पूर्वक तय समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराने में प्रधान, उप प्रधान परीक्षक उप नियंत्रक की भूमिका सराहनीय है। -प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक

ये भी पढ़ें :  रामपुर : मुआवजा दिलाए जाने को किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

 

संबंधित समाचार