रामपुर : मुआवजा दिलाए जाने को किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बे मौसम हुई भीषण बारिश और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान का पुन: आंकलन कराए जाने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश से फसल बर्बाद होने के कारण किसान काफी परेशान है किसानों को तत्काल आर्थिक मदद दिलाई जाए।

मंगलवार की दोपहर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बे मौसम दोबारा बारिश होने से किसानों की फसलें प्रभावित हुई है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। 

उन्होंने कहा कि दोबारा बारिश होने के बाद फसलें को खासा नुकसान पहुंचाया है। मांग है कि किसानों को अतिशीघ्र राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार, मुस्तकीम, कृष्ण मुरारी शर्मा, चंद्र प्रकाश, राजीव चौधरी, मोहन लाल प्रजापति, राहुल भारद्वाज, राजीव लोधी, रमेश चंद्र, अरविंद कुमार, गजराम सिंह, रामवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

ये भी पढ़ें :  रामपुर : जानलेवा हमले के चार आरोपियों को चार-चार साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

संबंधित समाचार