रामपुर: खेत पर मिर्च देखने गए किसान ने देखा तेंदुआ, उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

मसवासी, अमृत विचार। गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बरकरार है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है,लेकिन ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ अभी भी बरकरार है। 

करीमपुर गांव में कुंडा तालाब के निकट लाल सिंह का खेत है। मंगलवार को लाल सिंह का बेटा प्रशांत खेत पर अपनी लहसुन और मिर्च की फसल को देखने के लिए गया था कि अचानक उसकी नजर खेत में टहलते हुए तेंदुए पर पड़ी जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। वह छुप गया था।

्रितकेरितेिि
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में लगाया  पिंजरा 

प्रशांत ने अपने फोन से खेत में चहलकदमी करते हुए तेंदुए की वीडियो बना ली। फोनकरअपने साथियों को मौके पर बुला लिया था। तेंदुए की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को खेत में जगह-जगह पदचिन्ह छपे हुए मिले थे। वन विभाग की टीम ने पुष्टि की थी।

खेत में छपे हुए पदचिन्ह तेंदुए के ही हैं। लेकिन वन विभाग की टीम को जंगल में काफी छानबीन करने के बाद भी तेंदुए का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा फिर से तेंदुआ देखे जाने पर वन विभाग को सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग के दरोगा शील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिस पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा मंगाकर और पिंजरे में बकरी को बांधकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे को जंगल में लगा दिया है। लेकिन ग्रामीणों में अभी भी तेंदुए का खौफ बरकरार है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: स्कूल की रेलिंग में करंट से झुलसी छठी की छात्रा, मौत

संबंधित समाचार