बरेली : दो दिन से लापता ग्रामीण का मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना सिरौली के गांव शिवपुरी के रहने वाला 40 वर्षीय विनोद के भाई प्रवीण ने बताया कि किसान निधि से सबमर्सिबल लगवाने के उनके पास रुपए आए थे। जिसको लेकर गांव के रहने वाले कुछ दलाल उन्हें परेशान कर रहे थे।

आरोप है कि दलाल विनोद से पैसे की मांग कर रहे थे और पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी के चलते उनके भाई 27 मार्च से लापता हो गए थे और आज उनकी डेडबॉडी मिली। मृतक के परिवार के लोगों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें : कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आज होगी घोषणा, थोड़ी देर में EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

संबंधित समाचार