Maidaan: अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के साथ रिलीज होगा 'मैदान' का टीजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का टीजर 30 मार्च को रिलीज होगा। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन 'भोला' के अलावा फिल्म 'मैदान' में भी नजर आएंगे।

 इसी के साथ अजय देवगन अपनी फिल्म मैदान का टीजर भी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म से जुड़ा पोस्टर है।

https://www.instagram.com/p/CqUjnyforxN/

 जिसमें फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया गया है। अजय देवगन की फिल्म मैदान 23 जून को रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें:- ‘Game of Thrones’ की अभिनेत्री Maisie Williams भारत यात्रा पर, कहा- मुंबई को देखकर हैरान रह गई

संबंधित समाचार