अयोध्या: लोस व निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना प्राथमिकता :  पारसनाथ

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर इन दोनों ही चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम जिले में फहराएंगे। 

पारसनाथ यादव के पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बुधवार को प्रथम बार कार्यालय में बतौर अध्यक्ष जोरदार स्वागत किया गया। पारसनाथ ने कहा कि सपा वह दल है, जिसके ऊपर सभी जाति और धर्म के लोगों का विश्वास है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सपा सरकार में जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं इन्हीं नीतियों और रीतियों के चलते प्रदेश में कई बार पार्टी की सरकार जनता ने बनाई।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत तय है ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होना पड़ेगा। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव बख्तियार अहमद ने किया। निवर्तमान पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महासचिव हामिद मीसम जफर और आभाष कृष्ण कान्हा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-  अयोध्या: फोरलेन पुल पर हुए हादसे में मोपेड सवार दादी-पोती की मौत

संबंधित समाचार