वोलोदिमीर जेलेंस्की की चेतावनी, कहा- अगर यूक्रेन लड़ाई नहीं जीतेगा तो रूस हो सकता है खतरनाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर उनका देश प्रमुख पूर्वी शहर में लड़ाई नहीं जीतता है तो रूस इस पर समझौते के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना शुरू कर सकता है जिसके लिए यूक्रेन को ऐसे समझौते करने पड़ सकते हैं जो उसके लिए अस्वीकार्य हो सकते हैं। उन्होंने लंबे समय से रूस के सहयोगी रहे चीन के नेता को भी वार्ता के लिए आमंत्रित किया। 

जेलेंस्की ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा कि यदि बखमुत पर रूसी सेना का कब्जा हो जाता है तो उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘इस जीत को पश्चिमी देशों, अपने समाज, चीन और ईरान के सामने बखान करेंगे।’’ जेलेंस्की ने ऑनलाइन दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर उन्हें जरा भी महसूस हुआ कि हम कमजोर पड़ रहे हैं तो वह हमें दबाएंगे।’’ 

जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप या रिपब्लिकन पार्टी के अन्य किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि 2024 के चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी की जीत होती है तो उन्हें चिंता है कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन से युद्ध पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका वाकई में समझता है कि अगर उन्होंने हमें मदद रोक दी तो हम जीत नहीं पाएंगे।’’

ये भी पढ़ें:- 41 की उम्र में बना 550 बच्चों का बाप, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा! ... सीरियल स्पर्म डोनर के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार