आज का राशिफल। 30 मार्च, 2023

आज का राशिफल। 30 मार्च, 2023

मेष

आज मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। चतुराई के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। आलस्य त्याग कर अपने काम पर फोकस करें।

वृष

आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप किसी पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं के समाधान मिलने की संभावना है।

मिथुन

आज आय के स्रोत मजबूत होंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मन में नए-नए विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा।

कर्क

आज कामकाज में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। अपने विरोधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें व सूचनायें शेयर करने से बचें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें।

सिंह

आज कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट्स को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। कुछ भी काम करते समय यदि आप एकाग्रचित्त रहे तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।

कन्या

आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। गृहक्लेश दूर होंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लंबे समय से जिन चीजों का इंतजार कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो जायेगी।

तुला

आज आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिए लापरवाही बिल्कुल भी न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं।

धनु

आज व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं। घर पर उत्सव का माहौल रहेगा। लवमेट के साथ रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। शाम को आपका स्वास्थ्य कुछ कम होगा।

मकर

आज काम का दबाव आपके ऊपर कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में समय बितायेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। नए व्यवसाय की आप शुरूआत कर सकते हैं। मन में कुछ नये इनोवेटिव आइडियाज़ आयेंगे।

कुंभ


आज भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ विषयों का आप अध्ययन करेंगे।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम संबंधों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे।