लखनऊ: यातायात कर्मियों को दिए तनाव से बचाव के टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सदर स्थित यातायात पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू और अन्य तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव व कार्यस्थल पर तनाव से बचाव की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त सहयोग से बुधवार को आयोजित कराए गए इस कार्यक्रम में बलरामपुर अस्पताल के मानसिक विभाग की मनोचिकित्सक गरिमा सिंह ने कार्यस्थल पर तनाव और उसके प्रबंधन के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कार्यस्थल ही नहीं परिवार या अन्य कहीं भी सामंजस्य बहुत जरूरी होता है। सामंजस्य न होने से लोग तनाव, चिंता, अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचने के लिए समस्या को लेकर बात करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस तरह से शारीरिक रोगों की समय से पहचान कर इलाज आसान हो जाता है उसी तरह से मानसिक बीमारियों की समय से पहचान कर सही इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है। 

इस मौके पर जिला तंबाकू सलाहकार डॉ. मयंक चौधरी ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के बारे में  विस्तार से जानकारी साझा की। वहीं, बलरामपुर जिला अस्पताल स्थित तंबाकू उन्मूलन केंद्र की काउंसलर डॉ. रजनीगंधा श्रीवास्तव ने केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र पर न केवल तम्बाकू छोड़ने  के बारे में काउंसलिंग की जाती है बल्कि दवाएं भी दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें -LDA Action : बिना मानचित्र के दो निर्माणधीन भवन सील 

 

 

संबंधित समाचार