संभल में असलहे के बल पर बदमाशों ने किया पिता-पुत्री का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर गृहस्वामी और उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गये, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल के अनुसार खनुपुरा निवासी राजबहादुर सोमवार रात घर के आंगन में सो रहे थे जबकि पत्नी और बच्चे छत …

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर गृहस्वामी और उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गये, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल के अनुसार खनुपुरा निवासी राजबहादुर सोमवार रात घर के आंगन में सो रहे थे जबकि पत्नी और बच्चे छत पर सो रहे थे।

परिजनों के अनुसार रात करीब एक बजे चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ नकाबपोश बदमाश आंगन में सो रहे उनके पति राजबहादुर को तमंचे के बल पर घसीटकर ले जाने लगे, इस दौरान उनके शोर मचाने पर उसकी पत्नी और बच्चे छत से उतरकर नीचे आंगन में आ गये।

उसी बीच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और उसकी जवान पुत्री नीलम को भी घसीटते हुए घर से बाहर ले गये। बदमाश दोनों को बाइक पर अपने साथ लेकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि बदमाशों के चले जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। घटना की सूचना पर जायवाल भी मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार