अयोध्या: हाईवे से नहीं हटा छुट्टा पशुओं का कब्जा, बढ़ रहे हैं हादसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर छुट्टा जानवरों का कब्जा जस का तस बना है। शासन और प्रशासन की ओर से किए गए तमाम दावों के बीच छुट्टा पशु किसानों और लोगों के लिए अभी भी संकट बने हुए हैं। इतना ही नहीं इसके कारण दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। 
  
विकासखंड मसौधा के नैपुरा हाईवे पर छुट्टा जानवर खुलेआम घूमते रहते हैं। जिसके चलते दुर्घटनाएं भी होती हैं। 8 सितंबर को कल्याण भदरसा कोटवा के बंसीलाल गांव से निकले ही थे की हाईवे पर पहुंचते ही सामने से आ रही बोलेरो छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में टकरा गई। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसे लेकर कल्याण भदरसा के पंकज सिंह, रामशंकर, राम अनुज, नैपुरा अरुण कुमार, मनोज कुमार निषाद कहते हैं कि छुट्टा जानवर हाईवे पर पूरा कब्जा जमाए रहते हैं। जिससे हाईवे पर यात्रा करना जोखिम भरा होता है। 

छुट्टा जानवरों को पकड़ने का अभियान सरकारी घोषणाओं में तो चलता है लेकिन इस क्षेत्र में अभियान का कोई असर नहीं हुआ है। इस बाबत एडीओ पंचायत मसौधा जीशान हैदर ने बताया कि ब्लॉक में पहले से तीन गौशाला हैं जो  फुल हैं 11 अस्थाई गौशालाओं का निर्माण चल रहा है। जिसमें कच्चा काम हो गया है। पक्का कार्य अब चालू हुआ है। इन गौशालाओं के बनते ही छुट्टा जानवरों की समस्या समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भये प्रगट कृपाला... कनक भवन व रामजन्मभूमि परिसर स्थित अस्थाई मंदिर में हुआ भगवान राम का जन्म

संबंधित समाचार