केजीएमयू छोड़कर जा रहे दो डॉक्टर, मरीजों की मुश्किलें बढ़ना तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृम विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों डॉक्टरों के केजीएमयू छोड़ने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ना तय मानी जा रही हैं।

जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि डॉ.अरशद के केजीएमयू छोड़ने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। एक सप्ताह बाद वह केजीएमयू छोड़ देंगे। डॉ. अरशद अहमद को पाइल्स, फिस्‍टुला जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल है। यही कारण है कि डॉ.अरशद की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगती है। साथ ही डॉ. अरशद से इलाज कराने के लिए मरीज महीनों को इंतजार भी करते हैं।

इसके अलावा केजीएमयू स्थित गैस्ट्रोमेडिसिन विभाग के डॉ. अंकुर एसजीपीजीआई जा रहे हैं।  दरअसल, डॉ. अंकुर बांड के तहत केजीएमयू में तैनात थे। एसजीपीजीआई में उनकी नियमित तैनाती हो गई है। यही कारण है कि वह केजीएमयू छोड़कर एसजीपीजीआई जा रहे हैं। इतना ही नहीं आने वाले समय में एक और चिकित्सक केजीएमयू से इस्तीफा दे सकते हैं। 

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स का आना और जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। व्यक्तिगत कारणों से चिकित्सक जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, इमरान प्रतापगढ़ी ने तारीफ में पढ़े थे कसीदे, वीडियो हो रहा वायरल

 

संबंधित समाचार