अलीगढ़: शॉट सर्किट से स्टेट बैंक में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां मौजूद
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में शॉट सर्किट से आग लगी। जिसके बाद बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं अग्निशमन सेवा अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, "बैटरी बैंक और सर्वर रूम में आग लगी थी। छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को बुझा दिया गया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट प्रतीत हो रहा है।"
यह भी पढ़ें:-Ram Navami 2023: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कानपुर में निकली शोभायात्रा, देखें तस्वीरें
