खटीमा: 29 विद्यार्थियों की माताओं को दिया कमला नेहरू पुरस्कार

खटीमा: 29 विद्यार्थियों की माताओं को दिया कमला नेहरू पुरस्कार

खटीमा, अमृत विचार। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में 29 विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को यह सम्मान दिया गया। जिसमें उपहार स्वरूप धन राशि प्रदान की गई।
 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों की सभी माताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विगत वर्षों से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई विद्यार्थियों की माताओं को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। डायनेस्टी क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसमें एक साथ इतनी माताओं का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है।
 

इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, सुरेश ओली, रमेश जोशी, विजय कुमार कनकुरिया, प्रमोद कुमार तलनिया, चंद्रा भंडारी, गीता भट्ट, पूरन पांडेय, मनीष ठाकुर, सुरेंद्र रावत, विक्रम नाथ, नीतू चंद, ऊषा चौसाली, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, कल्पना चंद, दिगंबर भट्ट, दया किशन पंत, ललित कापड़ी, नवीन भट्ट, हरीश भट्ट, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, गिरीश जोशी, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो-30केटीएम01पी-खटीमा के डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित विद्यार्थियों की माताएं।