नया रिकॉर्ड : रामनवमी पर 2.12 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन
अयोध्या, अमृत विचार। रामनवमी के मौके पर राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया की 2 लाख 12 हजार 210 श्रद्धालुओं ने रामनवमी पर रामलला का दर्शन प्राप्त किया है।
चैत्र रामनवमी में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने पहले ही समयावधि में बदलाव किया था। गुरुवार सुबह प्रथम पाली यानी 6:30 से 11:30 बजे तक 96,510 और दूसरी पाली दोपहर 2 से 7:30 बजे तक 1,15,700 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।
यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : मशाल जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
