कांग्रेस और भाजपा कर रही हैं मेरी पार्टी से तालमेल बनाने की कोशिश: कुमारस्वामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। जनता दल सेक्युलर के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी पार्टी से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने की स्थिति में उन्हें उनकी पार्टी के समर्थन की आवश्यकता पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दलों की ओर से “बिचौलियों” ने उनसे संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें - एयर इंडिया: किया महिला कर्मचारियों के लिए नीतियों में बदलाव, मिलेगा 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश के साथ देखभाल के लिए सहायता

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि उन्हें विश्वास है कि इस बार जनता उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्रदान करते हुए अपने दम पर सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद देगी। कुमारस्वामी से पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय दलों के नेता उनके संपर्क में हैं, तो उन्होंने कहा, “...दोनों दलों में चिंता पसरी हुई है।

दोनों दलों से बिचौलिए आए हैं। कोई भी यह समझ सकता है कि वे क्यों आए। इसलिए क्योंकि जद (एस) जनता के आशीर्वाद से दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है। यह उनकी योजना का हिस्सा है। दोनों दलों के बीच जद(एस) के करीब आने और समर्थन हासिल करने की होड़ लगी हुई है। ”

उन्होंने कहा, "सिद्धारमैया (कांग्रेस नेता) का कहना है कि जद (एस) भाजपा के साथ समन्यवय कायम करने के करीब पहुंच गई है, जबकि मुख्यमंत्री (बसवराज बोम्मई) कह रहे हैं कि जद (एस) की कांग्रेस के साथ सहमति है।

अगर उन्होंने ऐसा कदम (जदएस से संपर्क) नहीं उठाया होता, क्या वे ऐसी बातें करते? ... वे इस बार मेरी पार्टी को खत्म नहीं कर सकते। ” जद(एस) ने इस बार विधानसभा की 224 सीट में से कम से कम 123 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। 

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने किया नए संसद भवन का औचक निरीक्षण, कार्यों का लिया जायजा

संबंधित समाचार