UP Weather Update: लखनऊ में गरज के साथ हुई बारिश, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के मौमस में बड़ा बदलाव हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यूपी में 30 मार्च से 1 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई थी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगी। सुबह 6 बजे तक राजधानी में घटाटोप अंधेरा छा गया। सुबह में ही रात सा अहसास होने लगा। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। 

राजधानी के लगभग तमाम इलाकों में बारिश का असर दिखा है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलती दिख रही है। इस कारण एक दिन पहले राजधानी में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान और इससे महसूस होने वाली गर्मी जैसी स्थिति से राहत मिलती दिख रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन में राजधानी में मौसम ठंडा रहेगा। बादल और बारिश के कारण दिन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 7 डिग्री सेल्सियस की कमी अधिकतम तापमान में आने की उम्मीद जताई गई है। राजधानी में पिछले तीन से चार दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही थी। इसके बाद बारिश जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनने लगी।  

यह भी पढ़ें:-निकाय चुनाव: अंतिम सूची जारी होते ही चित्रकूट में मची टिकट की मारामारी

संबंधित समाचार