विधानसभा में उठा यौन उत्पीड़न का मामला, स्टालिन बोले- सबूत मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में आज कलाक्षेत्र फाउंडेशन में यौन उत्पीड़न का मामला उठाया गया। इस पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आश्वासन दिया कि यदि आरोपियों के खिलाफ सबूत मिलते है तो उन पर आश्वयक कार्रवाई की जायेगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य की ओर से लाये गये विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुये स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले की विस्तृत जॉच करायेगी और यदि आरोप सही पाये गये तो आरापियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी चाहे वह कोई भी हो।

यह भी पढ़ें- MP: पन्ना में फायरिंग से एक की मौत, आठ घायल

द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने कहा कि कलाक्षेत्र फाउंडेशन केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय के तहत काम करता है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने 21 मार्च को अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद फाउंडेशन निदेशक ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कहा था कि संस्थान में यौन उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं थी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने समाचार पत्र की रिपोर्ट के आधार पर महानिदेशक को 25 मार्च को एक और पत्र लिखा था इसके बाद जांच की गयी। स्टालिन ने कहा कि 29 मार्च को महिला आयोग की अध्यक्ष ने फाउंडेशन का दौरा किया और 210 छात्राओं से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल फाउंडेशन अपने कॉलेज (रुक्मिणी देवी) में बीती रात ललित कला महाविद्यालय में छात्रों के धरना और न्याय की मांग को देखते हुए के लिए छह अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है तथा छात्रों को दो दिन के भीतर छात्रावास खाली करने का निर्देश भी दिया गया है। स्टालिन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर पूरे मामले को पता लगाया है। 

यह भी पढ़ें- रामनवमी झड़प: हावड़ा में स्थिति अब शांतिपूर्ण, शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हुई थी झड़प

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महिला दिवस पर दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात : पीएम मोदी बोले- आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा
JDU में शामिल हुए निशांत कुमार : बिहार की सक्रिय राजनीति में किया पदार्पण, पिता नीतीश को लेकर कही यह बड़ी बात
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत : महराजगंज में पत्नी से परेशान पति ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर में महिला लाभार्थियों को सौंपी जीपीआरए फ्लैट्स की चाबियां
T20 World Cup : फाइनल से पहले UP में चरम पर क्रिकेट का ताप, टीम इंडिया की हौसलाफजाई के लिये कहीं पूजा पाठ तो कहीं मैराथन दौड़