अंधारे पर शिरसाट की टिप्पणी सभी महिलाओं का अपमान: सुप्रिया सुले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे पर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय शिरसाट की कथित अपमानजनक टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यह छत्रपति शिवाजी का महाराष्ट्र है जो महिलाओं को मां मानते थे। छत्रपति संभाजीनगर से विधायक शिरसाट ने अंधारे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर सुले ने कड़ा गुस्सा प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि राजनीति में विपक्ष कितना मजबूत है लेकिन यहां के राजनेताओं ने महिलाओं की बात करते हुए हमेशा बनावटी माहौल बनाए रखा है।

सुले ने यह भी याद दिलाया कि महाराष्ट्र महापुरुषों की वैचारिक विरासत वाला बहुत ही विनम्र और सभ्य राज्य है और दो-तीन दिन पहले अंधारे के बारे में शिरसाट द्वारा की गई टिप्पणी सभी महिलाओं का अपमान है। राकांपा नेता ने यह भी कहा कि अगर शीर्ष स्तर पर काम करने वाली महिलाओं के बारे इस प्रकार की आक्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां की जाती है, चाहे वह राजनीति में हो या सामाजिक कार्यों में, तो जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का सवाल और ज्यादा चिंताजनक बन जाता है। 

ये भी पढ़ें- सरकार कोविड संबंधी हालात पर नजर रख रही, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार: CM केजरीवाल

 

संबंधित समाचार