खबर का असर : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचने लगी मजदूरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केंद्र से किया जाने लगा मनरेगा श्रमिकों का भुगतान

जनवरी से था बकाया, 539.39 करोड़ थी सिर्फ मजदूरी

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेशभर में बकाया मनरेगा जॉबकार्ड श्रमिकों का भुगतान होने लगा है। केंद्र से श्रमिकों के खातों में धनराशि भेजी गई है और जल्द ही श्रमिकों को उनका भुगतान हो जाएगा। यह खबर 29 मार्च को अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेने पर यह प्रक्रिया की गई है।

दरअसल, प्रदेश में मनरेगा श्रमिकों को जनवरी से भुगतान नहीं हुआ था। केंद्र से बजट न आने के कारण बकायेदारी बढ़ती गई और काम प्रभावित होने लगे थे। सिर्फ श्रमिकों का 28 मार्च तक 539.39 करोड़ रुपये बकाया था और कुशल श्रमिकों का भी करोड़ों भुगतान करना था। होली पर भी श्रमिकों को किसी तरह का भुगतान नहीं हो पाया था।

यह खबर अमृत विचार ने 29 मार्च को श्रमिकों की परेशानी दर्शाते हुए प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेकर श्रमिकों को भुगतान केंद्र से किया जाने लगा है। उपायुक्त रोजगार श्रम, निदेशालय विजय चौधरी ने बताया कि बराबर भुगतान किया जा रहा है। किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : अस्पताल में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम

संबंधित समाचार