दिनेशपुर: मां को सिंदूर चढ़ाने के बाद सुहागिनों ने खेली सिंदूर की होली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। मां बसंती पूजा महोत्सव में माहौल भक्तिमय हो उठा। मां बसंती की विशेष दशमी पूजन के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने मां को सिंदूर चढ़ाकर अपने पति के दीर्घायु होने व सुख- शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुहागन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगा गले मिलकर बधाई दी।

शुक्रवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीसार्वजनिक बसंती पूजा महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य पुरोहित बनमाली चक्रवर्ती ने परंपरा के अनुसार पूजन कराया। तत्पश्चात पुरोहित ने मां बसंती को दर्पण (शीशा) ताम्र बर्तन में पानी के अंदर विसर्जन किया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के इस रूप के दर्शन कर मंत्रोच्चारण करते हुए प्रोदश्रीन किया। इस दौरान पूजा के बीच-बीच में महिलाओं द्वारा कंठ से  उल्लू-लू-लू-लू की मंगल ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा।अनुष्ठान में नपं. चेयरमैन सीमा सरकार, कांग्रेस नेत्री ममता हाल्दार,सभासद सुनीता मिस्त्री, हिमांशु सरकार, सत्यजीत विश्वास, सुकुमार सरकार, शिखा ढाली, मीना मंडल, हेमा चक्रवर्ती, रीना राय,रमा गोस्वामी, प्रमिला ढाली,अंजली राय, सावित्री मंडल, उर्मिला राय, कल्पना मंडल,लक्ष्मी राय, ब्यूटी चक्रवर्ती, बसंती चक्रवर्ती, सृष्टि ढाली, गीता मंडल, मीना राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, समाजसेवी नित्यानंद मंडल, सूरज राय, चेतन सुखीजा, राजकुमार विश्वास, ब्रजसुंदर सेन, राहुल बाठला, सागर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा