Tecno Phantom V Fold 5G: 10 दिन बाद टेक्नो लॉन्च करेगा फेन्टम वी फोल्ड 5G स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकिंग कंपनी टेक्नो भारत में 11 अप्रैल को 'फेन्टम वी फोल्ड 5G' लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया है कि वह इस फोल्डेवल स्मार्टफोन का प्रोडक्शन मेड इन इंडिया के तहत भारत में कर रही है। इससे पहले पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Tecno Phantom V Fold को लॉन्च किया था। 

टेक्नो ने ऑफिशियल वेबसाइट पर स्मार्टफोन को लिस्ट किया है, जिसमें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया है। टेक्नो का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें 4nm फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी का 9000 प्लस प्रोसेसर लगाया है। यह 5G-रेडी चिपसेट है, जो क्वालकॉम के प्रीमियम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 SoC को टक्कर देता है। ये फोल्डेवल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ हाईओएस फोल्ड वर्जन पर काम करता है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि, यह लॉन्च के अगले दिन 12 अप्रैल से अर्ली-बर्ड सेल में 77,777 रुपए के स्पेशल प्राइज में उपलब्ध होगा। यह ऑफर केवल सीमित स्टॉक के साथ सीमित समय के लिए रहेगा।

स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
फेन्टम वी फोल्ड 5G में 6.42 इंच की कर्व सव स्क्रीन दी गई है। हैंडसेट का मेन डिस्प्ले 7.85 इंच का है, जिसमें 120Hz रिफ्रेस रेट के साथ 2,296x2,000 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया।

वैरिएंट + बैटरी
ये स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वैरिएंट में आता है। साथ ही, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 15 मिटन की चार्जिंग में यह 40% और 55 मिनट की चार्जिंग में 100% चार्ज हो जाएगा।

रियर पैनल कैमरा
फेन्टम वी फोल्ड ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 1/1.3 इंच सेंसर साइज और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही, 50 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ दूसरा और 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

सेल्फी कैमरा
फोल्डेवल कवर के डिस्प्ले में पंच होल नॉच के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं मेन डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट के साथ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फीचर्स
स्प्लिट स्क्रीन विथ वन फिंगर स्वाइप
स्क्रीन के ऊपर से एक फिंगर के जरिए नीचे की ओर स्वाइप करके आप डिस्प्ले को स्प्लिट स्क्रीन में बदल सकते हैं।

ड्रैग एंड ड्रॉप
स्प्लिट स्क्रीन के जरिए दो ऐप ओपन करके आप किसी भी कंटेट को एक स्क्रीन से ड्रैग करके दूसरे स्क्रीन में ड्रॉप कर सकते हैं।

वन लीप
इस फीचर्स के जरिए फोल्डेवल स्मार्टफोन को लेपटॉप के साथ सिंक कर सकते हैं। जिसके बाद आप अपने स्मार्टफोन के जरिए किसी कंटेंट को कॉपी करके लेपटॉप की स्क्रीन में पेस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने इसे स्मार्ट वर्किंग के लिए रेवोल्यूशनरी फीचर बताया है।

ये भी पढे़ं- जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे IPL 2023, यहां जानें इसके लिए क्या करना होगा

 

संबंधित समाचार