लखीमपुर-खीरी: श्रद्धालुओं से भरी बस टैंकर से टकराई, 30 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मितौली-खीरी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मढ़िया बाजार के निकट कस्ता-सीतापुर मार्ग पर पूर्णागिरि से वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस और टैंकर में टक्कर हो गई। हादसे में 30 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस लखनऊ लौट रहे थे। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

हादसा शनिवार को सुबह करीब दस बजे हुआ। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर श्रद्धालुअों से भरी बस लखनऊ वापस जा रही थी। सीतापुर- कस्ता मार्ग पर थाना क्षेत्र की चौकी मढ़िया बाजार के निकट बस की इंडियन ऑयल के टैंकर से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी। इससे चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस 108 से सीएचसी भेजा। बस में 57 लोग सवार थे। इनमें से 30 लोग घायल हुए हैं। हादसे में टैंकर का चालक संजीव कुमार भी घायल हुआ है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मोहम्मदी निवासी टैंकर हेल्पर विष्णु कुमार, डालीगंज लखनऊ निवासी राहुल सोनकर, आकाश रावत, शानू सिंह और राजा रावत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
सीएचसी में भर्ती घायलों ने बताया कि चालक बस को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। श्रद्धालुओं ने उसे टोका भी, लेकिन चालक नहीं माना। घायलों का कहना है कि चालक यदि बात मान लेता और स्पीड कम कर बस को चलाता तो शायद हादसा टल सकता था, लेकिन चालक की जिद यात्रियों की जान पर भारी पड़ गई और सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में घायलों की सूची

1 सावित्री रावत पत्नी राकेश रावत (50) डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, लखनऊ
 2- पलक सोनकर पुत्री सुनील सोनकर (17) डालीगंज, लखनऊ
3-कोमल रावत पुत्री किशन रावत (23) डालीगंज, लखनऊ 
 4-आकाश रावत पुत्र रामगोपाल (17) डालीगंज, लखनऊ
5- पूनम रावत पत्नी जितेंद्र रावत (27) पुरैनिया चौराहा, फैजुल्लागंज लखनऊ
6-करण रावत पुत्र आसाराम रावत(23) नारायनपुर, लखनऊ
7- नताशा सोनकर पुत्री सुनील सोनकर (16) डालीगंज, लखनऊ
8-रानी सोनकर पत्नी सुनील सोनकर (40) डालीगंज, लखनऊ
9-निहारिका सोनकर पुत्री पवन सोनकर (20) डालीगंज, लखनऊ
10-उमंग सोनकर पत्नी रवि सोनकर (16) डालीगंज, लखनऊ
11- ज्योति सोनकर पत्नी कृष्ण कुमार (38) डालीगंज, लखनऊ
12- सुमन रावत पत्नी राजेश रावत (35) डालीगंज, लखनऊ
13 शगुन रावत पुत्री राजेश रावत (17) डालीगंज, लखनऊ
14-संजीव कुमार पुत्र गंगाराम (48) टैंकर ड्राइवर निवासी गोला
15- अमन रावत पुत्र पप्पू (11) फैजुल्लागंज, लखनऊ
16- मीना रावत पत्नी पप्पू (38) फैजुल्लागंज, लखनऊ
17- शिवानी पत्नी स्व. राकेश निवासी डालीगंज, लखनऊ
18- पप्पू पुत्र अकरम (40) फैजुल्लागंज, लखनऊ
19-आकाश पुत्र रामगोपाल (17)डालीगंज, लखनऊ
20- कृष्णा पुत्र राजेश रावत (13) डालीगंज, लखनऊ
21-प्रेमचंद यादव पुत्र मैकूलाल (55) फैजुल्लागंज, लखनऊ  
22-कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (40)मुस्तफाबाद, जरवल रोड बहराइच
23- चमन यादव पुत्र मैकू लाल, निवासी फैजुल्लागंज लखनऊ  
24-अमन पुत्र राजेश (16) डालीगंज, लखनऊ
25-करन पुत्र चंद्रेश (17) पुरनिया, लखनऊ
26-विष्णु कुमार पुत्र राम बहादुर मोहम्मदी (30) टैंकर क्लीनर, मोहम्मदी-खीरी।
27-राहुल सोनकर पुत्र सुनील (20) डालीगंज, लखनऊ
28- आकाश रावत पुत्र कृष्णा रावत  (23), डालीगंज लखनऊ,
29- सानू सिंह पुत्र लाल सिंह (24) डालीगंज, लखनऊ
30- राजा रावत पुत्र राजकिशोर रावत (22), डालीगंज लखनऊ

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: बुजुर्ग ने मित्र के घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा  

 

संबंधित समाचार