टनकपुर: शारदा नदी में डूबे दो सगे भाईयों के शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के चरण मंदिर के पास शारदा नदी में डूबे दो सगे भाईयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने एक शव शुक्रवार की देर शाम और एक शव शनिवार सुबह बरामद किया ।

मृतकों के बड़े भाई लालता प्रसाद ने शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने पीएम कर दोनों शवों को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। ठूलीगाड़ चौकी प्रभारी दिलवर सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बूम शारदा नदी में एसडीआरएफ के जवानों को एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसे नदी से निकालकर मोर्चरी में रखा गया।

शनिवार सुबह भी एक शव बूम के पास दिखाई दिया। बताया कि दोनों शवों की पहचान बरेली, यूपी निवासी दो सगे भाई 15 वर्षीय मुकेश राजपूत और 18 वर्षीय राजू राजपूत पुत्र प्रेम शंकर राजपूत के रुप में हुई है। दोनों भाई छह दिन पूर्व सेल्फी लेने के दौरान नदी में बह गए थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

संबंधित समाचार