मुरादाबाद: निजी विवि के चिकित्सक समेत दो काेरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। लंबे समय के बाद दिल्ली रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के चिकित्सक समेत दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि बुलंदशहर का युवक रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। दोनों को ही होम आइसोलेट किया गया। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने गाइडलाइन जारी की है। साथ ही जांच का दायरा व सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके जिले में सैंपलिंग का आंकड़ा 400 के पार नहीं पहुंच पाया है। शुक्रवार को कुल 321 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें से दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में दिल्ली रोड स्थित एक विश्वविद्यालय का चिकित्सक व दूसरा बुलंदशहर जिले का रहने वाला युवक है। दोनों ही संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। बताया कि तीन सालों में अब तक 38,18,072 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 46,896 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : साइबर ठगों ने एसीएएमओ को बनाया अप्रैल फूल, 30 हजार रुपये ठगे

संबंधित समाचार