बरेली : श्रीराम की शोभायात्रा में पुलिस की मौजूदगी में युवकों ने लहराई तलवारें, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। बरेली शहर में शनिवार को श्रीरामलीला मंदिर कमेटी द्वारा धूमधाम से विशाल श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में तलवारें लहराई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालाँकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि शनिवार सुबह सिकलापुर स्थित बाबा सुंदरदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद मेयर उमेश गौतम ने रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों की आरती उतार कर शोभायात्रा की शुरुआत की। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल भक्त श्रीराम के भजन, बैंड बाजा और डीजे पर झूमते थिरकते नगर आए। वहीं तय मार्गों पर रामभक्तों ने जगह- जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
बरेली : सिकलापुर से धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, नॉवल्टी चौराहे पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तलवारे लहराते नजर आए युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता @bareillypolice pic.twitter.com/aSM9W3S1iz
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 2, 2023
इसमें शामिल श्रीराम दरबार, गणेश, हनुमान, राधा-कृष्ण समेत तमाम देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। आपको बता दें कि बाबा सुंदरदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का पंजाबी मिल, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कोतवाली, रोडवेज, कालीबाड़ी, शाहमतगंज, आयुर्वेदिक कॉलेज छात्रावास रोड से होते हुए वापस सिकलापुर स्थित बाबा मंगलदास मंदिर पर भरत मिलाप के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
ये भी पढ़ें- बरेली : 3 महीने का वेतन लेने गए युवक को डेयरी मालिक ने पीटा, 11 दिन बाद तोड़ा दम
