Unnao Accident : Lucknow Agra Expressway पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चुनाव आयुक्त की मां घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में कार पलटने से चुनाव आयुक्त की मां घायल हो गई।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में चुनाव आयुक्त की मां घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भेजा है।

उन्नाव, अमृत विचार। Lucknow Agra Expressway पर औरास थानांतर्गत पंचमखेड़ा गांव के पास रविवार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चुनाव आयुक्त भारत सरकार की मां घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फार्मासिस्ट की देखरेख में लखनऊ के ग्लोब हॉस्पिटल भेजा गया है। 
 
लखनऊ के महानगर क्षेत्र निवासी पुष्पा पांडेय (80) एक छोटे बच्चे के साथ कार से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली अपने बेटे अनूप चंद्र पांडेय से मिलने जा रही थी। वे चुनाव आयुक्त भारत सरकार हैं। तभी उन्नाव क्षेत्र औरास थानांतर्गत किमी संख्या-265 पर पंचमखेड़ा गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें में गंभीर घायल हो गईं।
 
सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुंलेंस से उन्हें सीएचसी औरास भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद फार्मासिस्ट विपिन की देखरेख में उन्हें लखनऊ के ग्लोब हॉस्पिटल भेज दिया गया। उनकी कार राजकुमार चला रहा था। उसे भी चोटें आयी हैं।

 

संबंधित समाचार