बरेली: बाइक जलाने वाले पर कार्रवाई न करने पर दरोगा निलंबित, रुपये लेने के भी आरोप
बरेली, अमृत विचार। भुता क्षेत्र में बाइक जलाने वाले पर कार्रवाई न करने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भुता थाने में तैनात दरोगा अभय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया। दरोगा पर रुपये लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। एसएसपी ने कहा कि कर्तव्य पालन के प्रति बरती गयी लापरवाही, शिथिलता, अनुशासनहीनता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मनकापुर गांव निवासी विकास ने पड़ोस में रहने वाले नरेशपाल के खिलाफ बीती 25 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि चकरोड को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते किस्तों पर ली गई बाइक रात में आग लगाकर जला दी थी। लेकिन, सब कुछ साफ होने के बाद भी दरोगा अभय कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप यह भी है कि दरोगा ने आरोपी और उसके परिजनो से साठगांठ कर पूरे मामले को दबाया रखा।
यह भी पढ़ें- बरेली: विधि विज्ञान प्रयोगशाला अधूरी, दो दिन में उपकरण खरीदने को दे दिए 10 करोड़
