हरदोई: गन्ने की पेराई कर रहे अधेड़ की जुगाड़ मशीन में फंस कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गन्ने की पेराई कर रहे अधेड़ का गमछा जुगाड़ मशीन में फंस गया, जिसके चलते वह बुरी ज़ख्मी हो गया। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसा होता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया है कि रविवार की शाम को माधौगंज थाने के कुरसठ चौकी के मिर्ज़ागंज मजरा कुरसठ बुज़ुर्ग देहात निवासी 52 वर्षीय वृद्ध सकटे जुगाड़ मशीन से गन्ने की पेराई कर रहा था। बताते है कि उसी बीच अचानक उसका गमछा गन्ने के साथ उसी मशीन में जा फंसने से सकटे बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन में पहले तो उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां के डाक्टरों ने उसकी हालत देख कर सीधे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। वहां के डाक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी अधेड़ को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Breaking News : साबरमती जेल पहुंची प्रयागराज पुलिस, अतीक अहमद से करेगी पूछताछ

संबंधित समाचार