कोरोना संक्रमण के चलते हरदोई के युवक की मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। उसे चार दिन पहले कोविड एल-टू में भर्ती कराया गया था। मृतक के शव का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा। हरदोई के …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। उसे चार दिन पहले कोविड एल-टू में भर्ती कराया गया था। मृतक के शव का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा।
हरदोई के कस्बा शाहाबाद निवासी 45 वर्षी युवक की 16 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे यहां शहर में रह रहे उसके भाई ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। जहां कोरोना टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया गया। जिसमें वह पाॅजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज में बनाए गए कोविड एल-टू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
बुधवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। डाॅक्टर उसकी स्थिति को कंट्रोल नहीं कर पाए और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक के शव को पीपीई किट में लपेट कर माॅरचरी में रखवा दिया गया।
