बरेली: प्रदूषण फैला रहे 175 सरकारी वाहन सड़कों से हटाए, स्क्रैप कराने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। नई मोटर वाहन नीति के तहत जिले में 15 साल से अधिक पुराने वाहन 1 अप्रैल से कंडम घोषित हो गए हैं। पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए निर्देश दिए गए हैं लेकिन जिले में अभी तक स्क्रैप सेंटर ही नहीं खुल सका है। उम्र पूरी होने के बाद प्रदूषण फैला रहे 175 सरकारी वाहनों को रूट से हटा दिया गया है, लेकिन एक लाख से अधिक निजी वाहन अभी भी सड़कों पर दौड़कर प्रदूषण फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दागी को नहीं देगी समाजवादी पार्टी अपना टिकट- MLA बृजेश यादव

परिवहन निगम की ओर से नोटिस देकर कंडम हो चुके सरकारी वाहनों का संचालन बंद करा दिया गया है। सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए अधिकारी उन्हें दूसरों जिलों में भेजने की बात कह रहे हैं। परसाखेड़ा में एक निजी कंपनी ने स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए आवेदन किया है। मगर अभी तक उसका काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में कबाड़ हो चुके सरकारी वाहनों को रामपुर या दूसरे जिले में ले जाकर स्क्रैप कराया जाएगा। वहीं निजी वाहन चालकों द्वारा खुद अपने वाहनों को स्क्रैप कराया जाएगा।

15 साल से अधिक पुराने 175 सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए रामपुर या दूसरे जिले में भेजा जाएगा। जिले में जल्द ही स्क्रैप सेंटर खुलने की उम्मीद है। वाहन स्क्रैप कराने वाले लोगों को नए वाहन के पंजीकरण पर छूट दी जाएगी---दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रधान ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर युवक से मारपीट

संबंधित समाचार