मेरठ: दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर तैनात हेड कांस्टेबल लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव पौहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात गोपीचंद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी सिपाही का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों ने दिल्ली व मेरठ पुलिस को जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार गोपीचंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात है। गोपीचंद 13 मार्च को छुट्टी लेकर अपने घर पर आया था। सात अप्रैल तक उसकी छुट्टी थी। परिजनों ने बताया कि 26 मार्च को गोपीचंद घर से बिना बताए कहीं गया था। हालांकि, बाद में उसने फोन कर अपनी पत्नी रेखा को थोड़ी देर में आने की बात कही। लेकिन, देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे है। आस पास के गांव व दिल्ली में तलाश करने के बाद भी गोपीचंद का कोई सुराग नहीं लगा। जिस, पर परिजनों ने दिल्ली व मेरठ के सरधना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस गोपीचंद की तलाश में जुट गई है। गोपीचंद की पत्नी सोमवार को एसएसपी  रोहित सिंह सजवाण से भी मिलने पहुंची और मामले की जानकारी दी। कप्तान ने जल्द पुलिस को बरामदगी के आदेश दिए।

ये भी पढे़ं- मेरठ: फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, चालक-परिचालक घायल

 

संबंधित समाचार