UP: विधान परिषद की खाली सीटों के लिए छह सदस्य मनोनीत, राज्यपाल ने प्रस्ताव किया मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर और पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा सहित शिक्षा, वकालत, समाजसेवा से जुड़े छह लोगों को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया है। राज्यपाल ने मनोनीत कोटे के छह रिक्त पदों पर छह नए सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव सोमवार को मंजूर किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

विधान परिषद में मनोनीत कोटे के तीन पद 29 अप्रैल 2022 और तीन पद 27 मई 2022 से खाली हैं। परिषद सदस्यों के मनोनयन को लेकर भाजपा में करीब छह महीने तक लखनऊ से दिल्ली तक मंथन चला। लंबी मशक्कत के बाद आगामी नगरीय निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से छह सदस्यों के नामों पर सहमति बनी। 

यह भी पढ़ें:-आगरा: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार