रायबरेली: बाबा जयगुरुदेव संगत ने निकाली रैली, लोगों से की मांस, मदिरा और बुरी आदतों को छोड़ने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवगढ़ (रायबरेली) अमृत विचार। बाबा जयगुरुदेव  के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत  महराज के शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्त सन्देश को जन-जन तक पहुचाने एवं लोगो को बूरी आदतों, खराब समय से बचाने के लिए बाबा जय गुरुदेव संगत शिवगढ़ के बाबा जयगुरुदेव प्रेमियों ने एक सजग प्रहरी की तरह प्रचार वाहन के माध्यम से जन-जन में शाकाहारी एवं सदाचारी रहने की अलख जगाते हुए लोगों को जागरुक किया। 

बाबा जयगुरुदेव भक्तों का कहना था मांस, मदिरा  का सेवन करने वालों के पास अभी भी समय है। भविष्य में आने वाली महामारी और प्रलय से बचने के लिए अभी से चेत जाएं। वरना प्रकृति के कहर से उन्हे भविष्य में भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बाबा जयगुरुदेव भक्तों द्वारा लगाए जा रहे नारों-हाथ जोड़ कर विनय हमारी, तजो नशा बनो शाकाहारी, छोड़ो व्यभिचार बनो ब्रम्हचारी, सतयुग लाने की करो तैयारी। 

बाबा जयगुरुदेव जी का कहना है ,शाकाहारी रहना है आदि नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र के शिवली चौराहे से शुरू हुई जागरुकता रैली दामोदर खेड़ा, शिवगढ, रानीखेड़ा, लाही बॉर्डर, अच्छई, ककरिया, सीवान, सैमरगंज, गूढ़ा, बंकागढ़, बेडारू, गंगाखेड़ा होते हुए पुनः शिवली चौराहे पर आकर समाप्त हुई। 

रैली में मुख्य रुप से जयशंकर विश्वकर्मा, राकेश सैनी ,सुरेंद्र कुमार, हुबलाल चौधरी, पूर्व बहुदा प्रधान जय प्रकाश वर्मा, मेवालाल चौधरी, भीषम लाल, अखिलेश, अंकुश सहित बाबा जय गुरुदेव संगत शिवगढ़ के बाबा जय गुरुदेव प्रेमी भारी तादाद में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: शशिकांत राय NTPC अधिकारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, 96 मतों के अंतर जीता चुनाव

संबंधित समाचार